फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरएसएस कार्यालय में आगजनी, मारपीट, तोड़फोड़ का मामला

विज्ञापन
विज्ञापन
एसपी ने हर बिंदु पर की पड़ताल
विज्ञापन

रायबरेली। छुट्टी के बाद लौटे एसपी शिवहरि मीणा ने आरएसएस कार्यालय पहुंचकर आगजनी, मारपीट व तोड़फोड़ की घटना की जांच की। जिला प्रचारक से, बल्कि आसपास के दुकानदारों से पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। उन्होंने सदर कोतवाल को जल्द घटना में शामिल आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेजने के निर्देश दिए।
गौैरतलब है कि 14 अगस्त को शहर के रेलवे स्टेशन स्थित आरएसएस कार्यालय में आगजनी, तोड़फोड़ और मारपीट की घटना हुई थी। इस मामले में पुलिस ने अज्ञात में एफआईआर दर्ज की थी, लेकिन अब तक किसी आरोपी को पकड़ नहीं सकी है। छुट्टी से लौटने के बाद एसपी बुधवार रात आरएसएस कार्यालय पहुंच गए। एसपी ने जिला प्रचारक से पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। एसपी ने जिला प्रचारक समेत अन्य कार्यालय में मौजूद लोगों को भरोसा दिया कि हमलावर चाहे जों हों, उन्हें बक्शा नहीं जाएगा। इस मौके पर सीओ सदर शेषमणि उपाध्याय, कोतवाल अशोक त्रिपाठी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


समय से पहुंचें दफ्तर, वरना होगी कार्रवाई
रायबरेली। एसपी शिवहरि मीणा ने गुरुवार सुबह अचानक अपने कार्यालय का निरीक्षण शुरू कर दिया। पेशकार कार्यालय, एएसपी कार्यालय, सीओ कार्यालय समेत अन्य दफ्तरों का निरीक्षण किया। उन्होंने पुलिस कर्मियों से समय से दफ्तर पहुंचने की बात कही। कहा कि समय से दफ्तर न पहुंचने वालों पर कार्रवाई होगी। साथ ही दस्तावेजों का रखरखाव ठीक करने की बात कही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें