फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विसर्जन यात्रा के दौरान बवाल, दुकानों में तोड़फोड़, मुर्दाबाद के नारे लगाए

विज्ञापन
विज्ञापन
सिंहपुर-इन्हौना (रायबरेली)। अमेठी के शिवरतनगंज थाना क्षेत्र के इन्हौना में शुक्रवार को दुर्गा प्रतिमा विसर्जन जुलूस मार्ग पर मीट की दुकानें खुली होने पर लोग भड़क गए।
विज्ञापन



नाराज लोगों ने दुकानों में तोड़फोड़ के साथ ही पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। स्थिति गंभीर होते देख एसडीएम तिलोई महेंद्र श्रीवास्तव व अन्य अधिकारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।


पीएसी भी बुला ली गई। करीब तीन घंटे तक हंगामा चला। अधिकारियों की मान-मनौव्वल के बाद लोगाें का गुस्सा शांत हुआ।


बाद में पुलिस व पीएसी के साये में प्रतिमाओं का विसर्जन हुआ। दूसरे दिन शनिवार को भी लोगों में घटना को लेकर नाराजगी दिखी और विरोध में दुकानें बंद रखीं।
विज्ञापन



शारदीय नवरात्र में स्थापित मां दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन शुक्रवार को शुरू हुआ। विसर्जन यात्रा इन्हौना कस्बे से निकल रही थी। रोक के बाद भी रास्ते में मांस की दुकानें खुली मिलने पर लोगों का गुस्सा भड़क गया।


लोगों ने पुलिस व प्रशासन के खिलाफ नारे लगाने शुरू कर दिए। गुस्साए लोगों ने मीट के साथ ही कई और दुकानों में तोड़फोड़ की।


पुलिस ने लोगों के गुस्से को शांत कराने का प्रयास किया, लेकिन स्थिति नाजुक होता देख एसडीएम तिलोई कई थानों की फोर्स के साथ पहुंच गए। पीएसी भी बुला ली गई।


एसडीएम तिलोई महेंद्र श्रीवास्तव, तहसीलदार तिलोई श्रद्धा सिंह, सीओ सूक्ष्म प्रकाश ने दोषियों पर कार्यवाई करने का आश्वासन दिया तो लोगों का गुस्सा शांत हुआ।


तीन घंटे तक चले विवाद के बाद विसर्जन शुरू हुआ। उधर, घटना के दूसरे दिन भी पुलिस के रवैये से नाराज व्यापारियों ने दुकानें बंद रखीं। हालांकि बीते गुुरुवार को अमेठी के एएसपी बीसी दुबे ने क्षेत्र का भ्रमण किया था।
विज्ञापन



उन्होंने संबंधित विसर्जन यात्रा के दौरान लोगों को दुकानें बंद रखने के आदेश दिए थे, लेकिन दुकानें बंद नहीं कराई गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें