फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे लाइन की ज्वाइंट प्लेट टूटी

विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे लाइन की जॉइंट प्लेट टूटी
विज्ञापन


लालगंज (रायबरेली)। रेलवे स्टेशन पर रेल लाइन नंबर तीन की जॉइंट प्लेट (कंपाउंट प्लेट) गुरुवार को अचानक टूट गई। इस वजह से रेलवे लाइन नंबर तीन से सभी ट्रेनों का आवागमन रोक दिया गया।

गनीमत रही कि जिस समय प्लेट टूटी पटरी पर कोई ट्रेन नहीं गुजरने वाली थी। करीब दोपहर दो बजे मरम्मत का काम पूरा होने के बाद ट्रेनों को गुजारा गया।

रेलवे स्टेशन की लाइन नंबर तीन की जॉइंट प्लेट टूट गई। की मैन हैदर ने 12 बजे जॉइंट प्लेट टूटी हुई देखी। उसने इसकी सूचना स्टेशन अधीक्षक एसके त्रिपाठी को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


तत्काल रेलवे लाइन नंबर तीन से ट्रेनों का आवागमन रोक दिया गया। स्टेशन अधीक्षक ने बताया कि उन्होंने इसकी सूचना सेक्शन कंट्रोल लखनऊ, रेल पथ खंड अभियंता डलमऊ सहित अन्य अधिकारियों को दे दी। करीब दो बजे मरम्मत का काम पूरा होने के बाद ट्रेनों का आवागमन शुरू हो सका।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें