फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर चोरी करके भाग रहे चोर को दबोचा, साथी फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रैक्टर चोरी कर भाग रहे आरोपी को दबोचा, चार फरार
विज्ञापन

रायबरेली। कोतवाली क्षेत्र में एक भट्ठे से ट्रैक्टर चोरी करके भाग रहे आरोपियों को ग्रामीणों ने दौड़ा लिया गया। एक आरोपी को दबोच लिया, जबकि चार अन्य चोर मौके से भाग निकले। पुलिस ने आरोपी और ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर अन्य की तलाश शुरू कर दी है। सलोन कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सभा पाल्हीपुर स्थित ऋ द्धि-सिद्धि ब्रिक फ ील्ड पर खडे़ ट्रैक्टर को सोमवार रात पांच लोग चोरी कर ले जा रहे थे। ट्रैक्टर की आवाज सुनकर भट्ठे में मौजूद श्रमिक जग गए और चिल्लाना शुरू कर दिया। इस पर ग्रामीणों ने आरोपियों को दौड़ा लिया। एक आरोपी को पकड़ कर धुनाई की, जबकि चार फरार हो गए। पकड़े गए आरोपी को सूचना पर पहुंची पुलिस को सौंप दिया। पकड़े गए आरोपी ने बताया कि पांच लोग ट्रैक्टर चोरी करने आए थे। उसके चार साथी फरार हो गए हैं। कोतवाली प्रभारी जीडी शुक्ला ने बताया कि ट्रैक्टर और आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ हो रही है। पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम मान सिंह निवासी ग्राम ऐठू थाना प्रतापगढ़ बताया है। उसके अन्य साथियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें