फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधेड़ का शव झाड़ियों में मिलने से मचा हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
अधेड़ का शव मिला, जांच में जुटी पुलिस
विज्ञापन

ऊंचाहार (रायबरेली)। घर से पैदल निकले एक अधेड़ का शव झाड़ियों में मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस घटना की बाबत पड़ताल कर रही है। सवैया मीरा गांव निवासी राम खेलावन (55) रविवार सुबह कहीं जाने के लिए अपने घर से पैदल निकला था। दोपहर के बाद क्षेत्र के सवैया धनी गांव के पास लखनऊ-इलाहाबाद राजमार्ग से जुड़े रास्ते की झाड़ियों में उसका शव पाया गया। शव मिलने की खबर से मौके पर भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने मृतक की पहचान रामखेलावन के रूप में की। मृतक के बेटे अर्जुन का कहना है कि पिता की किसी से कोई रंजिश नहीं थी। पता नहीं उनकी की मौत कैसे हो गई। एसओ धनंजय सिंह ने बताया कि मृतक नशे में भी था। पीएम रिपोर्ट आने के बाद अधेड़ की मौत की सच्चाई सामने आएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें