फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करहिया टोल पर लखनऊ के दरोगा से लूट व पत्नी से छेड़छाड़, मैनेजर समेत 23 पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
करहिया टोल पर लखनऊ के दरोगा से मारपीट व पत्नी से छेड़छाड़, चेन लूटी
विज्ञापन

रायबरेली। लखनऊ के एक थाने में तैनात उपनिरीक्षक के साथ गुरुवार रात रायबरेली-प्रतापगढ़ हाईवे पर सलोन कोतवाली क्षेत्र के करहिया स्थित टोल पर मैनेजर समेत अन्य स्टाफ ने आपराधिक वारदात की।

आरोप है कि दरोगा के साथ मारपीट करके मोबाइल भी तोड़ दिया गया। पत्नी के साथ छेड़छाड़ करके सोने की चेन लूट ली। मामले में टोल के मैनेजर व 20 से 22 अज्ञात के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


प्रतापगढ़ जिले के थाना लालगंज अझारा के गांव मंगोलपुर व लखनऊ में एक थाने में तैनात उपनिरीक्षक गुरुवार रात करीब पौने 11 बजे अपनी पत्नी को मायके छोड़ने जा रहे थे। द

रोगा की पत्नी ने कोतवाली में दिए गए शिकायती पत्र में बताया कि करहिया चौकी स्थित टोल प्लाजा पर टोल टैक्स देने के दौरान टोल मैनेजर और उनके अज्ञात साथी ने बदतमीजी करनी शुरू कर दी। विरोध करने पर पति के साथ हाथापाई शुरू कर दी।

जब मैंने विरोध किया तो टोल मैनेजर और उसके साथी छेड़छाड़ करने लगे और उनकी सोने की चेन लूट ली। आरोप है कि जब उसके पति ने पूरे घटनाक्रम का मोबाइल से वीडियो शूट करना शुरू किया तो उनका मोबाइल तोड़ दिया गया।

सलोन कोतवाल रामाशीष उपाध्याय ने बताया कि दरोगा की पत्नी की तहरीर पर टोल मैनेजर और उसके 20 से 22 अज्ञात साथियों के विरुद्ध धारा 147, 323, 504, 506, 354, 392 के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है। मामले की जांच के बाद कार्यवाही की जाएगी।

टोल के एडमिन इंचार्ज व सिक्योरटी इंचार्ज भूपेंद्र सिंह ने बताया कि दरोगा अपने दो प्राइवेट वाहनों के साथ करहिया से प्रतापगढ़ की ओर जा रहे थे। उनके वाहन को आईडी दिखाने के बाद छोड़ दिया गया।
विज्ञापन


जबकि दूसरे वाहन को भी अपनी आईडी के सहारे बिना टोल टैक्स दिए जाने की बात करने लगे। इसको लेकर दरोगा अपने रौब में कर्मियों को अपशब्दों का प्रयोग करने लगे। टोल टैक्स पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज की जांच की जाए तो अपने आप ही सच्चाई सामने आ जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें