फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक हुआ साइबर क्राइम का शिकार

विज्ञापन
विज्ञापन
युवक के खाते से छह हजार किए पार
विज्ञापन


लालगंज (रायबरेली)। ठगों ने एक युवक के बैंक खाते से शुक्रवार को छह हजार रुपये पार कर दिए। घटना की तहरीर कोतवाली पुलिस को दी गई है।

खीरों थाना क्षेत्र के चिखड़ी मजरे अजीतपुर निवासी धर्मराज ने बताया कि उसका खाता बेहटा चौराहा के निकट स्थित पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में है।

सुबह किसी ने मोबाइल पर फोन कर एटीएम बंद कर देने की बात कही। खुद को बैंक अधिकारी बताकर उसने एटीएम कार्ड के ऊपर लिखा नंबर पूछ लिया।

एटीएम कार्ड नंबर बताते ही उसके खाते से चार हजार रुपये निकल गए। फोन करने वाले ने दूसरे एटीएम का भी कोड पूछकर उससे दो हजार रुपये पार कर दिए।

मोबाइल पर रुपये निकल जाने का एसएमएस आया तो उसे पता चला। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है। प्रभारी निरीक्षक रवेंद्र सिंह ने बताया कि ऐसा कोई मामला संज्ञान में नहीं आया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें