फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग ने मचाई तबाही, तीन घरों में पांच लाख रुपये की क्षति

विज्ञापन
विज्ञापन
लपटों में आठ की गृहस्थी राख
विज्ञापन


महराजगंज/तिलोई। लपटों ने आठ की गृहस्थी राख कर दी। हादसे में करीब छह लाख के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। दोनों की जगहों पर ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया।

महराजगंज ब्लॉक क्षेत्र के जमुरावां गांव में मुनव्वर अली के मकान में जिस समय आग लगी, उस समय घर में कोई नहीं था। हवा के तेज झोकों से आग ने मुनव्वर के भाई सुनव्वर के घर को भी जद में ले लिया।
विज्ञापन


दोनों के अलावा पड़ोस के लक्ष्मी शंकर मिश्रा के घर में भी आग 43 गई। जब तक ग्रामीण इकट्ठे होते और बाल्टियों से पानी लाकर आग बुझाते, तीनों घर जल गए।

लक्ष्मीकांत मिश्रा के यहां 28 मार्च को मुंडन होना है। इससे ज्यादातर सामान घर पर ही रखा था। इसके अलावा एक बाइक, साइकिले भी जल गई।

लक्ष्मी शंकर मिश्रा की मां रामादेवी (60) और मुनव्वर अली की 15 वर्षीय लड़की नाजनीबानो आग बुझाने में झुलस गई। तीनों घरों में करीब पांच लाख रुपये का नुकसान हुआ है।

क्षेत्रीय लेखपाल राजाराम कोतवाल राकेश कुमार सिंह, उपनिरीक्षक सुरखाब खान भी मौके पर पहुंचे। उधर, अमेठी जिले के तिलोई ब्लॉक क्षेत्र के पूरे नैपाल मजरे जमुरवां गांव में शनिवार की रात आग लगने से चार घरों की गृहस्थी जलकर राख हो गई।
विज्ञापन


चारों घरों में करीब एक लाख रुपये का नुकसान हुआ है। ब्लॉक प्रमुख कृष्ण कुमार सिंह ने पीड़ित परिवारी को सहायता प्रदान की। गांव निवासी हरि प्रसाद के घर पर अचानक आग लग गई, जिससे उनके भाई नकछेद, छग्गर, शिवकुमार के अलावा हेमराज पाल के घर भी चपेट में आ गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें