फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शोहदे के आतंक से छात्रा के स्कूल छोड़ने का मामला

विज्ञापन
विज्ञापन
शोहदे के खिलाफ रेप के प्रयास का मुकदमा दर्ज
विज्ञापन

ऊंचाहार (रायबरेली)। थाना क्षेत्र में शोहदे के आतंक से छात्रा के स्कूल छोड़ने का मामला संज्ञान में आते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। आरोपी के खिलाफ रेप के प्रयास का मुकदमा दर्ज करने के साथ ही सीओ डलमऊ को प्रकरण की जांच सौैंपी गई है। सीओ ने जांच शुरू कर दी है। वहीं, एसपी ने एसओ को आरोपी को गिरफ्तार करके सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। हालांकि पुलिस मामले में छेड़खानी की बात तो स्वीकार कर रही है, लेकिन डर की वजह से छात्रा के स्कूल नहीं जाने की बात से इंकार कर रही है।
ऊंचाहार थाना क्षेत्र के गांव की रहने वाली एक लड़की कक्षा दस की छात्रा है। 22 जनवरी को छात्रा ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि गांव के ही शिवमूरत यादव ने उसके घर में घुसकर रेप का प्रयास किया। पुलिस ने प्रकरण में कोई कार्रवाई नहीं की। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि आरोपी के डर से छात्रा ने स्कूल जाना छोड़ दिया है। मामला तूल पकड़ते ही सोमवार को ऊंचाहार पुलिस ने गांव के रहने वाले आरोपी शिवमूरत यादव के खिलाफ रेप के प्रयास की एफआईआर दर्ज कर ली। एसपी शिवहरि मीणा ने सीओ डलमऊ नीरज सिंह को प्रकरण की जांच सौंपी। सीओ ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक शिवहरि मीणा ने बताया कि, ऊंचाहार थाना क्षेत्र में छात्रा के साथ हुई घटना के मामले में रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है। प्रकरण की जांच सीओ डलमऊ को सौंपी गई है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही मामले में कुछ कहा जा सकता है। हालांकि अब तक की पड़ताल में विवाद के चलते ये आरोप लगाने की बात सामने आई है। छात्रा ने स्कूल जाना छोड़ा है कि नहीं, इस बारे में भी जांच चल रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें