फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी रंजिश में युवक पर किया जानलेवा हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
रंजिश में युवक पर जानलेवा हमला
विज्ञापन



इन्हौना (रायबरेली)। अमेठी जिले के शिवरतनगंज थाना क्षेत्र में शनिवार रात रंजिश को लेकर एक युवक पर कुछ लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया।


लाठी, डंडों से पिटाई करने के बाद तमंचे से फायर भी किया। घायल को सीएचसी ले जाया गया, जहां से चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।


पुलिस चौकी इन्हौना के गांव बड़नापुर निवासी इंसाद शनिवार रात घर पर सो रहा था। रात करीब 24 से अधिक लोग लाठी, डंडों व असलहों से लैस होकर आए और जमकर मारापीटा।


साथ ही घर पर भी तोड़फोड़ की। बेखौफ लोग घटना को अंजाम देने के बाद चौपहिया वाहन से भाग निकले। घायल को परिवारीजन सीएचसी सिंहपुर ले गए, जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



पुलिस ने घायल इंसाद की तहरीर पर रफीक, गौस मोम्मद, समी, अलीम, समीम निवासी पूरे गौहर थाना जगदीशपुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। थानाध्यक्ष संतोष सिंह ने बताया कि नामजद अभियुक्तों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें