फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फल न लेने पर ठेले वालों ने श्रद्धालुओं को पीटा, छह घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
फल न लेने पर फेरीवालों ने श्रद्धालुओं को पीटा, छह घायल
विज्ञापन


अमावां (रायबरेली)। मिल एरिया थाना क्षेत्र में शनिवार को गंगा स्नान के लिए जा रहे श्रद्धालुओं को फलों के दाम पूछना महंगा पड़ गया।

फल न खरीदने पर दबंग ठेले वालों ने श्रद्धालुओं को दौड़ा-दौड़ाकर लाठी-डंडों से बुरी तरह पीटा। इसमें दो सगे भाई समेत छह लोग घायल हो गए। सूचना पर पुलिस पहुंची तो ठेले वाले भाग निकले। पुलिस ने दो को दबोच लिया है।

बाराबंकी जिले के नई सड़क निवासी अशोक पुत्र शिवप्यारे अपनी पिकअप से परिवार व मोहल्ले के कुछ लोगों के साथ डलमऊ में गंगा स्नान करने जा रहे था।

अशोक ने रतापुर चौराहा पर गाड़ी रोक एक ठेले पर संतरे का दाम पूछा लेकिन संतरा नहीं खरीदा। इस पर सुबह का हवाला देते हुए ठेले वाले ने गालीगलौज शुरू कर दिया।
विज्ञापन


अशोक ने विरोध किया तो आसपास के दर्जनभर ठेले वालों ने अशोक की लाठी डंडो से पिटाई शुरूकर दी। बीचबचाव करने पहुंचे भाई संतोष (35) को भी पीटना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


यही नहीं दबंग ठेले वालों ने जगरानी (60), दिलीप (24), धर्मा (30), दुर्गेश (12) को जमकर पीटा। एसओ अतुल सिंह ने बताया कि मारपीट करने वाले राजकुमार व जितेंद्र को गिरफ्तार करके मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें