पति समेत चार पर दहेज हत्या का केस
रायबरेली। चार दिन पहले हुई विवाहिता के मौत के मामले में पति समेत चार ससुरालीजनों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। मृतका के पिता का आरोप है कि दहेज की खातिर उसकी बेटी को करंट लगाकर मार डाला गया है। जायस कस्बा निवासी मोहर्रम अली ने सोमवार को सदर कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि उसने अपनी बेटी सबीना की शादी रायबरेली शहर निवासी नफीस के साथ की थी। ससुराल पक्ष के लोग दहेज की खातिर बेटी को प्रताड़ित करते थे। 14 सितंबर को ससुराल पक्ष के लोगों ने करंट लगाकर बेटी को मार डाला। सदर कोतवाल अशोक त्रिपाठी ने बताया कि पति नफीस और मो. मोफीस, मुन्नी और मुन्ना के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। ब्यूरो