झूठी सूचनाएं देने वाले पर केस
डलमऊ (रायबरेली)। पुलिस को झूठी खबर देना एक युवक को महंगा पड़ गया। पुलिस ने सुशील नामक युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके उसकी तलाश शुरू कर दी है। शुक्रवार को 9565928917 नंबर से कंट्रोल रूम को एक्सीडेंट की खबर दी गई। खबर को सुनकर कोतवाली पुलिस आनन-फानन मौके पर पहुंची, लेकिन वहां पर कोई हादसे न होेने की जानकारी मिली। कोतवाल अशोक सिंह ने बताया कि दोबारा कोई भी व्यक्ति झूठी खबरें न दे। इसलिए सुशील कुमार नामक व्यक्ति के खिलाफ संबंधित धाराओं मे मुकदमा पंजीकृत करके उसकी तलाश की जा रही है।