फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली की शार्टसर्किट से जगतपुर उपकेंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
जगतपुर। विद्युत उपकेंद्र जगतपुर में शनिवार को तड़के अचानक तेज स्पार्किंग के साथ यार्ड की बसबार जल गई। इससे करीब 200 गांवों की आपूर्ति ठप हो गई है।
विज्ञापन



बिजली न आने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पावर कॉर्पोरेशन के अभियंता दिनभर मरम्मत में लगे रहे लेकिन देर शाम तक आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी थी।


जगतपुर उपकेंद्र में करीब चार बजे स्पार्किंग होने से यार्ड में बनी बसबार जल गई। इससे ब्लॉक क्षेत्र की एक लाख से ज्यादा आबादी की आपूर्ति ठप हो गई।


जानकारी होने पर उपकेंद्र के अवर अभियंता उपकेंद्र पहुंचे। कर्मचारियों की मदद से मरम्मत का काम शुरू हुआ। पूरी बसबार बदली जा रही है।


अवर अभियंता ने बताया कि बसबार का काम उपकरणों को सुरक्षित रखना होता है। यदि कभी आग लगती है या फिर शॉर्ट सर्किट होती है तो बसबार (तारों का जाल) जल जाती है, लेकिन कीमती उपकरण सुरक्षित रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



अवर अभियंता शैलेंद्र कुमार मौर्य ने बताया कि शॉर्ट सर्किट होने से बसबार जल गई है। नई बसबार लगाई जा रही है। देर रात तक बिजली आपूर्ति होने की संभावना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें