फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

75 लाख कीमत की 12100 लीटर स्प्रिट बरामद, चार गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
12 हजार लीटर स्प्रिट बरामद, चार गिरफ्तार
विज्ञापन



रायबरेली। आबकारी और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने बुधवार रात 55 ड्रमों में भरी करीब 12 हजार लीटर स्प्रिट बरामद की है।


इसकी कीमत 75 लाख रुपये बताई जा रही है। अधिकारियों की मानें तो यह खेप उत्तराखंड से फतेहपुर ले जाई जा रही थी। टीम ने मौके से चार कारोबारियों को गिरफ्तार किया है।


पकड़े गए लोग फतेहपुर जिले के रहने वाले हैं। एक जीप भी बरामद की गई है। बरामद की गई स्प्रिट का प्रयोग शराब को नशीली बनाने में किया जाता था। पूछताछ के बाद सभी आरोपियों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन



आबकारी विभाग के अफसरों को बुधवार रात सूचना मिली थी कि ट्रक पर स्प्रिट लादकर उसे जिला मुख्यालय लाया जा रहा है।


सूचना पर उप आबकारी आयुक्त जयनेंद्र उपाध्याय, आबकारी निरीक्षक सदर पुष्पेंद्र मिश्रा, कीर्ति प्रकाश पांडेय, श्रीमती देविका शुक्ला और सदर कोतवाली के वरिष्ठ उप निरीक्षक हंसलाल यादव ने रायबरेली-इलाहाबाद राजमार्ग पर त्रिपुुला के पास से चेकिंग शुरू की।


इसी बीच एक ट्रक (एएनएल 02 एन 3092) आता दिखा। टीम ने ट्रक को रुकने का इशारा किया तो चालक गाड़ी रोक भाग गया।


जबकि ट्रक के पीछे चल रही जीप पर चार लोग चल रहे थे। ये लोग कारोबारी थे, जो ट्रक को सुरक्षित निकालने में मदद कर रहे थे।


आबकारी टीम और पुलिस ने जीप सवार चार लोगों को दबोच लिया। इनकी पहचान फतेहपुर जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र के बकंधा कोराई निवासी मुकेश कुमार, नन्हा, नवबाग बरौरा निवासी राजेश पायलट, नवबाग ब्लॉक जेल रोड गिराहाबस्ती निवासी सुरेंद्र पथरकट के रूप में हुई है।
विज्ञापन



आबकारी निरीक्षक सदर पुष्पेंद्र मिश्रा ने बताया कि ट्रक पद लदे 55 ड्रमों में 12,100 लीटर स्प्रिट बरामद हुई है। इसकी कीमत 75 लाख रुपये के आसपास है।


स्प्रिट का प्रयोग शराब को नशीली बनाने में किया जाता था। उत्तराखंड से फतेहपुर स्प्रिट ले जाई जा रही थी। पकडे़ गए आरोपियों के पास से दो फर्जी नंबर प्लेट भी मिलीं हैं। पुलिस ने जीप व ट्रक सीज कर दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें