पुलिस चौकी के बगल में व्यापारी से लूट का प्रयास
खीरों। थाना क्षेत्र के सेमरी चौकी के बगल में बुधवार रात जीप सवार बदमाशों ने व्यापारी के साथ लूट की वारदात को अंजाम देने का प्रयास किया।
व्यापारी के शोर मचाने पर उसे मौके पर छोड़कर भाग गए। सूचना मिलते ही सेमरी चौकी व खीरों पुलिस ने बदमाशों को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस को सफलता नहीं मिली।
नयाखेडा गांव निवासी व्यापारी रामबाबू की सेमरी चौराहे में परचून की दुकान है। बुधवार रात रामबाबू अपनी दुकान बंद कर सेमरी चौराहा में खीरों रोड पर बने अपने मकान जा रहा था।
स्टेट बैंक के सामने जीप सवार पांच बदमाश आए और उसे गाड़ी पर लाद लिया। उसके शोर मचाने व आसपास के लोगों के एकजुट होने पर बदमाश उसे छोड़कर भाग गए।
पुलिस ने बदमाशों को पकड़ने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। थानाध्यक्ष संजय सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्यवाई की जा रही है।