फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शोहदों का आतंक से दो सगी बहनों ने स्कूल जाना छोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
शोहदों के आतंक से दो सगी बहनों ने स्कूल जाना छोड़ा
विज्ञापन

रायबरेली। खाकी की ढिलाई से शोहदों का आतंक इस कदर है कि दो सगी बहनों ने स्कूल जाना छोड़ दिया है। बहनों की फेक आईडी बनाकर अश्लील मैसेज किए जा रहे हैं। कहने के लिए तो पुलिस ने अज्ञात में केस दर्ज कर लिया, लेकिन कार्रवाई अब तक नहीं हो सकी है। पीड़ित परिवार ने न्याय न मिलने पर आत्मदाह की धमकी दी है। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी ने कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
शहर के रहने वाली एक युवती बाराबंकी जिले में बीटेक द्वितीय की छात्रा है। बाराबंकी में शोहदा उसकी फेक आईडी बनाकर परेशान करने लगा। इस वजह से वह यहां घर आ गई। अब शोहदा ने उसकी छोटी बहन की फेक आईडी बनाकर अश्लील मैसेज कर रहा है। उसकी छोटी बहन शहर के नामी गिरामी स्कूल में इंटर की छात्रा है। पिता की तहरीर पर पुलिस ने करीब ढाई माह पहले रायबरेली की सदर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात में केस दर्ज कर लिया। केस दर्ज करने के बाद भी पुलिस की ओर से कार्रवाई नहीं की गई। शोहदों से तंग आकर सगी बहनों ने स्कूल जाना छोड़ दिया है। पिता का कहना है कि पुलिस मामले में कार्रवाई नहीं कर रही है। कई बार पुलिस अफसरों से फरियाद लगाई, लेकिन नतीजा सिफर रहा। उसे न्याय नहीं मिला तो परिवार समेत आत्मदाह कर लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामला गंभीर, कार्रवाई होगी : एसपी
पुलिस अधीक्षक शिवहरि मीणा का कहना है कि मामला गंभीर है। किसने फेक आईडी बनाई है, इस बारे में जांच कराई जा रही है। पहले ही इस मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। सदर कोतवाल को प्रकरण की जल्द जांच करके कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। आरोपियों पर सख्त कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें