नशीला पदार्थ खिला यात्री को लूटा
ऊंचाहार (रायबरेली)। बस में सफर कर रहे एक मुसाफिर को जहरखुरानों ने नशे की दवा खिलाकर लूट लिया। वहीं मानवता को दरकिनार कर कंडक्टर अचेत मुसाफिर को सड़क के किनारे लावारिस छोड़ कर चला गया। बाद में लोगों ने उसे सीएचसी पहुंचाया। मामला रविवार देर रात का है। क्षेत्र के सांवापुर के पास लखनऊ-इलाहाबाद राजमार्ग के किनारे एक व्यक्ति अचेत अवस्था में पड़ा था। आसपास के लोगों ने बताया कि एक रोडवेज बस से उसे उतार कर फेंक दिया गया है। अचेतावस्था में ग्रामीणों ने उसे सीएचसी पहुंचाया, जहां होश आने पर उसकी पहचान क्षेत्र के परसीपुर निवासी रामनरेश के रूप में हुई, जो लुधियाना शहर में काम करता है। बस में ही रास्ते में जहरखुरानी का शिकार हो गया था। उससे 10 हजार रुपये की लूट किया जाना बताया जा रहा है।