फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैंकर की टक्कर से डिग्री कॉलेज के संस्थापक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
टैंकर की टक्कर से डिग्री कॉलेज के संस्थापक की मौत
विज्ञापन


ऊंचाहार (रायबरेली)। थाना क्षेत्र में शुक्रवार को टैंकर की टक्कर से एक डिग्री कॉलेज के संस्थापक की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ, जब वह कॉलेज से घर जा रहे थे। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

ऊंचाहार के सवैया धनी गांव निवासी फतेह बहादुर सिंह (65) का सेमरी गांव के पास पराग डिग्री कॉलेज है। सुबह वह साइकिल से डिग्री कॉलेज गए थे।

दोपहर बाद घर लौट रहे थे। तभी लखनऊ-इलाहाबाद हाईवे पर सेमरी रनापुर गांव के पास ऊंचाहार की ओर से आ रहे एक तेज रफ्तार टैंकर ने साइकिल में टक्कर मार दी।

इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उधर, हादसे के बाद चालक टैंकर लेकर निकल भागा। आसपास के लोगों ने घायल वृद्ध को एनटीपीसी अस्पताल पहुंचाया, जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफ र कर दिया गया। जिला अस्पताल पहुंचते ही उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


कॉलेज संस्थापक की दुर्घटना में मौत के बाद जहां परिवारीजनों में कोहराम मच गया, वहीं कॉलेज में शोक की लहर दौड़ गई।

कॉलेज में परीक्षाएं चल रही थी। इसलिए कॉलेज को बंद नहीं किया गया, लेकिन सभी छात्र-छात्राओं ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें