फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 करोड़ की लागत से मैटर्निटी विंग बनकर तैयार

विज्ञापन
विज्ञापन
20 करोड़ की लागत से मैटरनिटी विंग बनकर तैयार
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
रायबरेली। जिला अस्पताल परिसर में 20 करोड़ रुपये की लागत से हाईटेक महिला अस्पताल बनकर तैयार हो गया है। पांच मंजिला भवन के मैटरनिटी विंग में सौ सेे अधिक महिला रोगियों को एक साथ भर्ती करने की सुविधा मिलेगी।

हर मंजिल पर अलग-अलग सुविधाएं उपलब्ध होंगी। महिला रोगियों व बच्चों को एक ही छत के नीचे सारी सुविधाएं मिलेंगी। अलग-अलग दो मंजिलों पर ओटी ब्लॉक बनाया गया है, जिससे सुविधा देने में और आसानी होगी।
विज्ञापन


पांचवीं मंजिल पर ट्रेनिंग हाल, सीएमएस चैंबर पर जांच संबंधी अन्य सुविधाओं का लाभ मिलेगा। तीसरी मंजिल पर 10 प्राइवेट वार्ड की भी सुविधा होगी।

अप्रैल माह इस हाईटेक अस्पताल को शुरू करने की कवायद तेज हो गई है। सीएमओ ने उच्चाधिकारियों को लिखा पढ़ी करके स्टाफ मांगा है।

जिला महिला अस्पताल में महिलाओं को और बेहतर सेवाएं मुहैया कराने के लिए प्रयास किया गया है। मैटरनिटी विंग के लिए कई वर्षों से प्रयास चल रहा था।

अब जाकर यह अस्पताल बनकर तैयार हो गया है। रंगाई-पुताई करा दी गई है। मैटरनिटी विंग में एक साथ सौ से अधिक महिला रोगियों के भर्ती होने की सुविधा होगी।

चौथी मंजिल तक महिला रोगियों को भर्ती करने की व्यवस्था मुहैया कराई जाएगी। खास बात ये है कि पांचवीं मंजिल तक पहुंचने के लिए रोगियों के लिए लिफ्ट की भी व्यवस्था होगी।
विज्ञापन


कार्यालय व जांच के अलावा अन्य सुविधाएं पांचवीं मंजिल पर ही उपलब्ध होगी। स्वास्थ्य विभाग ने इस हाईटेक अस्पताल को शुरू करने के तेजी से प्रयास कर रहा है। इस अस्पताल के शुरू होने से दो लाख से ज्यादा महिलाओं व बच्चों को फायदा मिलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें