फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुपरवाइजर का वेतन रोका, 10 को कारण बताओ नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
सुपरवाइजर का वेतन रोका, 10 को नोटिस
विज्ञापन



रायबरेली। जिला कार्यक्रम अधिकारी मनोज कुमार ने मंगलवार को सतांव ब्लॉक क्षेत्र में आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण किया।


इस दौरान दो आंगनबाड़ी केंद्रों में ताला लटकते मिला। अन्य आठ केंद्रों पर बच्चे नहीं मिले। मामले में डीपीओ ने सुपरवाइजर का वेतन रोकते हुए कारण बताओ नोटिस जारी किया है। इसके अलावा सभी 10 केंद्रों की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी नोटिस दिया है।

जिला कार्यक्रम अधिकारी सबसे पहले आंगनबाड़ी केंद्र मलिकमऊ प्रथम व द्वितीय पर पहुंचे। निरीक्षण के दौरान दोनों ही केंद्र बंद मिले।

लापरवाह आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को हटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके अलावा आंगनबाड़ी केंद्र देदौर प्रथम, द्वितीय, तृतीय और चतुर्थ, सरांय मुबारक, बथुआखास प्रथम, द्वितीय और चतुर्थ केंद्र खुले तो मिले, लेकिन केंद्रों पर बच्चों की संख्या पर्याप्त नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अन्य अव्यवस्था भी मिली। मामले में डीपीओ ने सुपरवाइजर सुनीता देवी का वेतन रोकते हुए उन्हें कारण बताओ नोटिस दिया है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी नोटिस दिया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें