ट्रक में घुसी कार, चार घायल
रायबरेली। भदोखर थाना क्षेत्र में बुधवार को दो ट्रकों के ओवरटेक के चलते एक कार सामने से आ रहे ट्रक में जा घुसी। हादसे में कार सवार चार लोग घायल हो गए। वहीं एक ट्रक खड्ड में जा गिरा। हादसे में ट्रक चालक वक्लीनर बाल-बाल बच गए।
लखनऊ के जानकीपुरम स्थित सेक्टर जी निवासी डॉ.अग्निवेश शर्मा (30), अमित पांडेय (32), संकट मोचन (25) और हरियाणा के सिरसा निवासी डॉ. विक्रमाजीत शनिवार दोपहर कार पर सवार होकर तिलक चढ़ाने इलाहाबाद जा रहे थे।
लखनऊ-इलाहाबाद राजमार्ग पर जमालपुर के पास इलाहाबाद की तरफ से दो ट्रक आगे पीछे आ रहे थे। ट्रकों के ओवरटेक करते समय कार ट्रक में जा घुसी।
वहीं एक ट्रक खड्ड में जा गिरा। हादसे में कार सवार चार लोग घायल हो गए, जिन्हें पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया। एसओ अशोक त्रिपाठी ने बताया कि हादसे में चार लोग घायल हुए हैं। सूचना मिलने पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।