फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत से घर लौट रही दलित युवती के साथ गैंगरेप

विज्ञापन
विज्ञापन
खेत से घर लौट रही दलित युवती के साथ गैंगरेप
विज्ञापन

रायबरेली। हरचंदपुर थाना क्षेत्र में खेत से घर लौट रही एक दलित युवती के साथ गैंगरेप किया गया। यही नहीं युवकों ने जानमाल की धमकी दी। पीड़ित परिवार ने बुधवार को थाने पहुुंचकर घटना की तहरीर दी। पुलिस रिपोर्ट लिखने के बजाय जांच के बाद कार्रवाई का राग अलाप रही है।

हरचंदपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 20 वर्षीय दलित युवती मंगलवार शाम खेत से घर लौट रही थी। इसी दौरान गांव के दो युवक उसे जंगल की तरफ घसीट ले गए और गैंगरेप किया। इस बाद युवती को बेहोशी की हालत में छोड़कर भाग गए। कुछ देर बाद युवती को होश आया तो वह घर पहुंची और माता-पिता से घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित परिवार बुधवार सुबह थाने पहुंचा और नामजद तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने पीड़ित परिवार की रिपोर्ट लिखने के बजाय जांच की बात कहकर लौटा दिया। एसओ धीरेंद्र यादव का कहना है कि दलित युवती के साथ गैंगरेप किए जाने की तहरीर मिली है। जांच कराई जा रही है। रिपोर्ट लिखकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें