फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसो में चार घायल, तीन रेफर किए गए

विज्ञापन
विज्ञापन
हादसों में चार घायल, तीन रेफर
विज्ञापन

रायबरेली। ऊंचाहार क्षेत्र में दो अलग-अलग मार्ग दुर्घटनाओं में चार लोग घायल हो गए है। दो मासूम समेत तीन गंभीर घायलों को जिला अस्पताल लाया गया है। गांव खुर्रमपुर निवासी जगेश्वर अपनी पत्नी कविता और बेटियों प्रियंका व प्रिया के साथ ऊंचाहार आ रहे थे। ऊंचाहार सलोन मार्ग पर बहेरवा गांव के पास सामने एक मवेशी आने के बाद बाइक पलट गई। पत्नी और दोनों बेटियां घायल हो गईं। तीनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। दूसरी दुर्घटना लखनऊ प्रयागराज राजमार्ग पर कबीर बाबा चौराहा के पास हुई है। ऊंचाहार कोचिंग आई साइकिल सवार छात्रा आंचल को एक कार ने टक्कर मार दी। उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें