फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोहे की राड और डंडों से लैस दबंगों का धावा, एक ही परिवार के छह लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी जिले के बिंधाभगत मजरे भगीरथपुर गांव का मामला
विज्ञापन

तिलोई (रायबरेली)। अमेठी जिले के मोहनगंज थाना क्षेत्र में शनिवार की रात पेड़ विवाद में लोहे की राड और डंडों से लैस दबंगों ने हमला बोलकर एक ही परिवार के छह लोगों को घायल कर दिया। मामला दो वर्गों के बीच का होने के कारण गांव में तनाव उत्पन्न हो गया।

सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर घटना की पड़ताल की। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने पांच हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज किया है। कई हमलावरों को हिरासत में लिया है। बिंधाभगत मजरे भगीरथपुर गांव की रहने वाली चंद्रावती पत्नी सीताराम पर गांव के ही कुछ लोगों ने लोहे की रॉड व डंडों से लैस होकर हमला बोल दिया।
विज्ञापन


जानकारी पर परिवार के अन्य सदस्य पहुंचे तो दबंगों ने उन पर भी हमला बोल दिया। इसमें चंद्रावती के अलावा परिवार के ही दिलीप कुमार, राकेश कुमार, अमरनाथ, धर्मेंद्र, राजेश घायल हुए। घटना की सूचना पर एसओ राजेश सिंह ने पहुंचकर मामले की पड़ताल की।
विज्ञापन


थानेदार का कहना है कि अयूब, अब्बास, इस्लाम, जाबिर, गुल्ली के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। कई आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें