फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन राज्यों में पार्टी को मिली हार पर भी मंथन

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। पीएम नरेंद्र मोदी की रैली को लेकर गुरुवार को लालगंज में हुई समीक्षा बैठक में छत्तीसगढ़, राजस्थान और मध्य प्रदेश में पार्टी को मिली हार पर भी मंथन हुआ।
विज्ञापन



विरोधी खेमे में दिख रही खुशी पर सीएम ने यह कहते हुए भाजपा नेताओं में जोश भरने का प्रयास किया कि यह सब सोचकर हमें निराश होकर नहीं बैठना है।


हर दिन खास बनकर आता है। हम सबको मिशन-2019 की सफलता के लिए काम करना है। इसकी शुरुआत अभी से करनी है। सीएम ने गांधी परिवार के गढ़ में नेताओं में जोश भरकर भगवा फहराने का संदेश भी दिया।


सीएम योगी आदित्यनाथ ने नेताओं के साथ बैठक में चुनावी हार पर भी मंथन किया। उनका कहना था कि मध्य प्रदेश में हम लगभग 40 फीसदी, जबकि कांग्रेस ने 41 फीसदी मत हासिल किए। एक फीसदी वोट कम मिले।
विज्ञापन



कुछ कमियां हुईं, जिसकी वजह से मध्य प्रदेश में हमारी सरकार नहीं बन पाई। नेता और कार्यकर्ता इस निराशा को दूर करें और आगे आने वाले लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाएं। इस बार गांधी परिवार में भी जीत हासिल करना है। यह तभी संभव होगा, जब हम सब मेहनत करेंगे।


इसी साल दूसरी बार आए सीएम
सीएम योगी आदित्यनाथ का इस साल यह रायबरेली का दूसरा दौरा था। इससे पहले वह अप्रैल में यहां आए थे और राजकीय इंटर कॉलेज मैदान में जनसभा में भाग लिया था।


उनके साथ भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह भी थे। एक बार फिर गुरुवार को सीएम यहां पहुंचे और संगठन के कामकाज के बारे में भी जाना।


माना जा रहा है कि लोकसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा इस बार गांधी परिवार के गढ़ में मास्टर स्ट्रोक मारने के लिए अभी से प्रयास कर रही है।


अब देखना ये है कि भाजपा का यह प्रयास कितना सफल होता है, लेकिन इतना जरूर है कि भाजपा इस बार पूरे दमखम के साथ चुनाव मैदान में उतरने के मू़ड में है।


तीन घंटे तक विकास के कार्यों से रूबरू हुए सीएम
सीएम यहां पर करीब तीन घंटे तक मॉडर्न रेल कोच फैक्टरी में रहे। इस अवधि में उन्होंने अफसरों से जिले में होने वाले विकास कार्यों से रूबरू हुए। विकास कार्यों की गति और तेज करने के बारे में कहा। तीन घंटे तक अधिकारियों की सांसें अटकी रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें