खेत में महिला पर सियार ने किया हमला
ऊंचाहार (रायबरेली)। खेत गई एक महिला पर सियार ने हमला बोल कर घायल कर दिया। उसे गंभीर हालत में सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव गोकना की महिला रामज्योति गुरुवार को खेत गई थी। एक सियार ने अचानक उस पर हमला कर दिया। उसके शोर मचाने पर गांव के लोग मौके पर पहुंचे। महिला को सीएचसी में भर्ती कराया गया है।