लालगंज (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र के गौरा रुपई गांव में दोपहर के समय गैस सिलेंडर में आग लग जाने से रसोई और घर में रखा हुआ सामान जलकर खाक हो गया। पुलिस और फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।
गौरारुपई गांव के शत्रुघभन सिंह के घर रविवार दोपहर करीब एक बजे रसोई में खाना बनाते समय आग लग गई। आग बढ़ने लगी। जिससे रसोई और घर का काफी सामान जलकर खाक हो गया।
अगिभनशमन विभाग के राजेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि सूचना पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पंपिंग करके आग पर काबू पाया। गनीमत यह रही कि कोई भी आग की चपेट में नहीं आया।