फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनमानी पर 16 सीडीपीओ का वेतन रोका

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण व अन्य कार्यक्रमों में लापरवाही करने पर जिला कार्यक्रम अधिकारी ने जिले के 17 बाल विकास परियोजना अधिकारियों का अग्रिम आदेशों तक वेतन रोक दिया है। सभी को नोटिस देकर तीन दिन में जवाब देने के आदेश दिए हैं। इससे हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन



जिले में तैनात आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की संख्या को ऑनलाइन लॉगिन करने के आदेश दिए गए थे। कई बार निर्देश के बाद भी सीडीपीओ ने कार्यों को पूरा नहीं किया।


सभी बैचों का प्रशिक्षण कराने के आदेश दिए गए, लेकिन यह काम भी पूरा नहीं कराया गया। लापरवाही सामने आने के बाद कार्यक्रम अधिकारी ने ऊंचाहार सीडीपीओ सत्यजीत सिंह, खीरों सीडीपीओ सैय्यदा जबी, खीरों सीडीपीओ अनीता सिंह, डलमऊ व गौरा सीडीपीओ नागेंद्र भारती, जगतपुर सीडीपीओ अमिता जायसवाल, बछरावां सीडीपीओ अंजना अवस्थी, लालगंज सीडीपीओ नीरा भास्कर, रोहनियां सीडीपीओ दिव्या सिंह, शहर सीडीपीओ इंदू बाला चतुर्वेदी, सलोन सीडीपीओ सीता त्रिपाठी, छतोह सीडीपीओ संजय सिंह, डीह सीडीपीओ शैल सिंह सहित 16 सीडीपीओ का वेतन रोक दिया है।
विज्ञापन


सभी को नोटिस देेकर जवाब मांगा है। जिला कार्यक्रम अधिकारी कन्हैयालाल ने बताया कि जवाब आने के बाद ही वेतन बहाल किया जाएगा। किसी भी स्तर पर कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें