फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाग में संदिग्ध हालात में पेड़ से लटकता मिला प्रेमी युगल का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
संदिग्ध हालात में फंदे से लटके मिले प्रेमी युगल के शव
विज्ञापन

रायबरेली। सलोन कोतवाली क्षेत्र के ममुनी स्थित गुड़िया का बाग में सोमवार को एक प्रेमी युगल के शव संदिग्ध हालात में पेड़ से लटकते मिलने से सनसनी फैल गई। युवक की शादी तय हो गई थी, जबकि दोनों एक साथ रहना चाहते थे। जिस तरह एक रस्सी से दोनों का शव लटक रहा था, उस हिसाब से मामला हत्या का प्रतीत होता दिखाई दे रहा है, लेकिन पुलिस इसे आत्महत्या से जोड़ कर देख रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। सीओ व कोतवाल ने घटना की पड़ताल की।

सलोन कोतवली क्षेत्र के ममुनी गांव निवासी प्रदीप कुमार मौर्या (25) पुत्र शीतला प्रसाद और गांव मोना (20) पुत्री राजनारायण एक दूसरे से बेहद प्यार करते थे। इसकी जानकारी दोनों के परिवारीजनों साथ-साथ ग्रामीणों को भी थी। समाज में हो रही चर्चा के चलते परिवारीजनोें ने प्रदीप की शादी डलमऊ में तय कर दी।
विज्ञापन


सोमवार को संदिग्ध परिस्थितियों में प्रेमी युगल की लाश ममुनी गांव के बाहर गुड़िया का बाग में बबूल के पेड़ से लटकती पाई गई। जानकारी पर यूपी डायल 100 पुलिस के अलावा सीओ सलोन शशिकांत यादव और कोतवाल जीडी शुक्ला घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने ग्रामीणों की सहायता से दोनों के शवों को रस्सी से नीचे उतारा और पीएम के लिए भेजा। इस दौरान घटनास्थल पर लड़के के परिवारीजन ही मौजूद थे।

पुलिस ने लड़की के परिवारीजनों के बारे में गांव के लोगों से पूछा तो उसके बारे में कोई जानकारी नही हासिल हो सकी। उसकी मां अपने मायके पहाड़गढ़ गई हुई बताई जा रही थी। फिलहाल मृतक युवक के परिवारीजन और पुलिस घटना को आत्महत्या बता रही है, जबकि मृतक युवती के परिवारीजनों की घटना स्थल से गैर मौजूदगी कई सवाल खड़े कर रही है।
विज्ञापन


क्षेत्राधिकारी सलोन शशिकांत यादव ने बताया कि एक दिन पूर्व मृतक युवक का भाई उसे लुधियाना लेकर जा रहा था, लेकिन युवक उसके साथ नही गया और प्रेमिका के साथ बबूल के पेड़ पर लटककर आत्म हत्या कर ली। पीएम रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर मामले में कार्रवाई होगी। सलोन कोतवाल जीडी शुक्ला का कहना है कि मामला खुदकुशी का लग रहा है। पुलिस घटना के हर पहलू की तफ्तीश कर रही है, ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें