फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवर अभियंता ने मानदेय मांगने पर कर्मी को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
जायस (रायबरेली)। अमेठी जिले के जायस उपकेंद्र में तैनात अवर अभियंता ने सोमवार को एक संविदा लाइनमैन को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा,, जिससे वह घायल हो गया। संविदा लाइनमैन का कसूर सिर्फ इतना था कि वह अवर अभियंता से आठ महीने का बकाया मानदेय देने की मांग कर रहा था। न देने पर इस्तीफा पत्र पर हस्ताक्षर करने की बात कह रहा था। इसी बात पर जेई आग बबूला हो गए और पिटाई करते हुए इस्तीफे के कागज को फाड़कर फेंक दिया। उधर, जेई ने संविदा कर्मी पर मारपीट का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


जायस थाना क्षेत्र के राजादिर्गज मजरे बादेराय निवासी मो. जलील पुत्र यार मोहम्मद जायस विद्युत उपकेंद्र में 2002 से संविदा लाइनमैन है। उसका आठ महीने का 98 हजार रुपया मानदेय बकाया है। वह अवर अभियंता से बकाया मानदेय दिलाने की मांग कर रहा था। इसी बात को लेकर जेई ने उसे दो महीने पहले काम से हटा दिया।

सोमवार को वह फिर बकाया मानदेय मांगने गया था। संविदा कर्मी ने मानदेय नहीं देने पर अपने इस्तीफे पर हस्ताक्षर करने की बात कही। इसी बात को लेकर जेई का पारा चढ़ गया और संविदा कर्मी की पिटाई कर दी। साथी कर्मचारियों ने किसी तरह बीचबचाव करके उसे छुड़ाया। सूचना मिलने पर पुलिस भी उपकेंद्र पहुंची।
विज्ञापन


पीड़ित ने मामले की तहरीर थाने में दी है। एसओ रविंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच की जा रही है। उधर, अवर अभियंता विजय कुमार ने बताया कि संविदा कर्मियों का मानदेय ठेकेदार के जरिए दिया जाता है। यह बात संविदा कर्मी को बताई थी। उसने कार्यालय में घुसकर उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। इसी बात को लेकर हाथापाई हुई है। उच्चाधिकारियों को मामले से अवगत कराया दिया गया है।

कराएंगे मामले की जांच
जेई और संविदा लाइनमैन के बीच मारपीट की जानकारी हुई है। वह अपने स्तर से मामले की जांच कराएंगे। जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। कर्मी का मानदेय बकाया है तो दिलाया जाएगा।
विज्ञापन

-प्रदीप गौतम, एक्सईएन, तिलोई डिवीजन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें