फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्करी के लिए ले जाए जा रहे

विज्ञापन
विज्ञापन
दो तस्करों से 125 कछुएं बरामद
विज्ञापन



जायस (रायबरेली)। अमेठी जिले के जायस थाना क्षेत्र में पुलिस ने तस्करी कर ले जाए जा रहे कछुओं के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है।


तस्कर बाइक से दो बोरों में कछुए भरकर ले जा रहे थे। संदेह होने पर पुलिस ने बोरों की तलाशी ली तो उसमें कछुएं बरामद हुए।


पुलिस ने दोनों तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक अंतरराष्ट्रीय बाजार में बरामद कछुओं की कीमत 10 लाख रुपये के करीब है।


कोतवाली पुलिस मंगलवार को जायस के नौगजी चौराहे पर वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक बाइक पर सवार दो लोग बोरों में भरकर कुछ ले जा रहे थे।


पुलिस को देखकर दोनों भागने लगे, हालांकि पुलिस ने पीछा कर उन्हें दबोच लिया। इस दौरान बोरों की तलाशी में कछुएं मिले। कछुओं की संख्या 125 थे। एक बोरे में 86 तो दूसरे में 39 कछुएं मिले।


पुलिस की पूछताछ में पकड़े गए आरोपी लल्लन तथा रोहित निवासी गांधीनगर थाना जगदीशपुर ने बताया कि परशदेपुर स्थित झील से कछुओं को पकड़ा गया।


वह जगदीशपुर में किसी व्यक्ति को यह खेप देने जा रहे थे। पुलिस के मुताबिक जगदीशपुर के आगे कोई दूसरा तस्कर कछुओं को लेकर आगे जाता।


एसओ रवींद्र सिंह ने बताया कि इन कछुओं की अंतरराष्ट्रीय कीमत 10 लाख रुपये से ज्यादा है। दोनों आरोपियों को जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें