फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूध लेेने के लिए बेकरी जा रहे ग्रामीण को ट्रक ने कुचला, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊंचाहार (रायबरेली)। थाना क्षेत्र में सोमवार की सुबह घर से दूध लेने के लिए साइकिल से बेकरी जा रहे एक ग्रामीण को ट्रक ने कुचल दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन


ऊंचाहार थाना क्षेत्र के महेशगंज खोजनपुर निवासी अब्दुल लतीफ (50) पुत्र ईददू सुबह साइकिल से ऊंचाहार चौराहा स्थिति बेकरी पर दूध लेने जा रहा था। इसी दौरान वह जैसे ही रेलवे क्रॉसिंग ऊंचाहार पहुंचा, तभी लखनऊ की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने साइकिल सवार अब्दुल लतीफ को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

गनीमत रही कि रेलवे क्रॉसिंग का गेट बंद हो चुका था। इससे सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने चालक समेत ट्रक को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। एसओ धनंजय सिंह ने बताया कि ट्रक चालक को हिरासत में लिया गया है। तहरीर मिलने पर सख्त कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें