फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिद्दीकी मेडिकल स्टोर पर तीन दवाएं सीज, बिक्री पर रोक

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बिल बाउचर न मिलने पर तीन दवाओं की बिक्री पर रोक

रायबरेली। औषधि निरीक्षक दीपक शर्मा ने शनिवार को शहर के तीन मेडिकल स्टोरों पर छापा मारा। सिद्दीकी मेडिकल स्टोर पर बिल बाउचर न होने पर तीन दवाओं को सीज करके बिक्री पर रोक लगा दी।

इसके अलावा दो अन्य मेडिकल स्टोरों से चार दवाओं के नमूने भरे, जिन्हें जांच के लिए भेजा गया है। डीआई का कहना है कि दवाओं की जांच रिपोर्ट आने पर संचालकों पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन


सबसे पहले डीआई ने गोरा बाजार स्थित सिद्दीकी मेडिकल स्टोर को चेक किया। इस दौरान तीन दवाओं के बिल बाउचर संचालक नहीं दिखा पाया। इस पर तीनों दवाओं को सीज कर दिया और उनकी बिक्री पर रोक लगा दी। इसके बाद आराधना फार्मा बेलीगंज में छापा मारा।

यहां से पेटॉस डी एमओर, मोसाक्स टैबलेट-250 टैबलेट का नमूना भरा। साथ ही दवाओं के बिल बाउचर हर हाल में रखने की बात कही। यहां के बाद औषधि निरीक्षक ने महाप्रज्ञा मेडिकोज बेलीगंज को चेक किया। यहां से निमलॉक्स पी टैबलेट और ओफिज 200 टैबलेट का नमूना भरा।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि चार नमूने लिए गए हैं, जिन्हें जांच के लिए भेजा जा रहा है। जांच रिपोर्ट होने पर कार्रवाई होगी। यदि बिल बाउचर नहीं पाया गया तो दवाएं सीज कर दी जाएंगी। मानक के तहत ही दवाओं की बिक्री करने के निर्देश सभी मेडिकल स्टोर संचालकों को दिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें