जमीन के विवाद में युवक को पीटा, केस दर्ज
महराजगंज। कोतवाली क्षेत्र के सारीपुर गांव में शुक्रवार को जमीन विवाद को लेकर एक युवक की पिटाई कर दी गई। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। सारीपुर गांव निवासी रामसुख ने बताया कि वह अपने खेत में पानी लगाए था। इसी दौरान विपक्षी आए और खेत का पानी दूसरे खेत में काट दिया। इसी बात को लेकर पहले कहासुनी हुई, फिर लाठी-डंडे से पिटाई कर दी। कोतवाल राकेश कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर गांव के ही सुनील कुमार, सुरेंद्र कुमार, रोहित कुमार व विजय कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।