फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होमगार्ड को चकमा देकर चोर जिला अस्पताल से भागा

विज्ञापन
विज्ञापन
होमगार्ड को चकमा दे आरोपी भागा
विज्ञापन

रायबरेली। सदर कोतवाली पुलिस की ओर से पकड़ा गया चोरी का आरोपी होमगार्ड को चकमा देकर फरार हो गया। इससे हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि शहर के एक नर्सिंग होम में गैस सिलेंडर चोरी कर रहे एक युवक को पुलिस ने पकड़ लिया था। उसे कोतवाली में ले जाया गया था। इसी दौरान उसकी हालत बिगड़ गई, जिस पर उसे जिला अस्पताल इलाज के लिए एक होमगार्ड लेकर गया था। इसी बीच होमगार्ड को चकमा देकर युवक फरार हो गया। कोतवाल अशोक त्रिपाठी का कहना है कि चोरी के मामले में आरोपी को पकड़ा गया था। उसका नाम सुशील बताया जा रहा है, जो जायस अमेठी का रहने वाला है। होमगार्ड को चकमा देकर फरार हुआ है, जिसकी तलाश की जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें