सेंध काटकर हजारों का माल पार
लालगंज (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र के चिलौला गांव में गुरुवार की रात चोरों ने एक घर पर धावा बोल दिया। चोरों ने सेंध काटकर नकदी समेत हजारों का माल पार कर दिया। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। चिलौला गांव निवासी बाबूलाल पासी ने बताया कि घर के सभी लोग दरवाजे पर सो रहे थे। गुरुवार की रात चोरों ने कच्ची कोठरी में सेंध काटकर भीतर घुस गए। बक्से का ताला तोड़कर उसमें रखे 18500 रुपये के अलावा सोने-चांदी के जेवरात व गृहस्थी का सामान चुरा ले गए। सुबह घर के भीतर जाने पर पता चला। पीड़ित ने घटना की तहरीर पुलिस को दी। प्रभारी निरीक्षक धनंजय सिंह ने बताया कि ऐसा कोई मामला संज्ञान में नहीं आया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।