फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट लगने से पोल से गिरा दिहाड़ी श्रमिक

विज्ञापन
विज्ञापन
पोल पर फॉल्ट ठीक कर रहा कर्मी करंट लगने से गिरा, गंभीर
विज्ञापन

तिलोई। मोहनगंज थाना क्षेत्र के कमवापुर में पोल पर चढ़कर फॉल्ट ठीक कर रहा कर्मी अचानक बिजली आ जाने से करंट की चपेट में आकर नीचे आ गिरा। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। गड़ेहरा गांव निवासी विजय कुमार यादव दिहाड़ी श्रमिक है। दो स्थानों पर फॉल्ट ठीक करने के बाद कमवापुर में पोल पर चढ़कर फॉल्ट ठीक कर रहा था। तभी बिजली आने से वह करंट की चपेट में आकर नीचे आ गिरा। उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया है। आश्चर्य की बात यह है कि वह शट डाउन लेने के बाद पोल पर चढ़कर फॉल्ट ठीक कर रहा था, फिर बिजली कैसे चालू हो गई। इस बारे में कोई कुछ नहीं बता पा रहा है। जेई सरोज राजभर ने बताया कि श्रमिक का इलाज कराया जाएगा और जांच कराई जाएगी कि शटडाउन के बाद लाइन कैसे चालू हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें