फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: छात्रा को अगवा करने में पकड़े गए तीनों युवकों को पुलिस ने छोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। फिरोज गांधी कॉलेज की छात्रा को अगवा करने के मामले में नया मोड़ आ गया है। तीन युवकों पर मुकदमा दर्ज कराने के बाद युवती के पिता ने रविवार को दोबारा शहर कोतवाली में तहरीर देकर मुकदमे को वापस लेने की गुहार लगाई है। उनका तर्क है कि तथ्यों की जानकारी न होने के कारण मुकदमा दर्ज करा दिया था। कोतवाली पुलिस ने पूछताछ के बाद तीनों युवकों को छोड़ दिया। पुलिस युवती का अदालत में बयान कराने की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन

लालगंज सब्जीमंडी के एक मोहल्ले के निवासी ग्रामीण ने 25 नवंबर की रात सदर कोतवाली में तहरीर देकर मामले में लालगंज के औरी का पुरवा निवासी मो. सलमान, जुनैद व इश्मा के खिलाफ बेटी को अगवा करने समेत कई धाराआें में मुकदमा दर्ज कराया था।
पुलिस ने उसी दिन शाम को युवती को घंटाघर के पास से खोज निकालने के बाद तीन युवकों को हिरासत में ले लिया था। पुलिस युवकों से पूछताछ कर रही थी, लेकिन रविवार को युवती के पिता ने कोतवाल में तहरीर देकर बताया कि कोतवाली में दर्ज कराया मुकदमे में उसे सही तथ्यों की जानकारी नहीं थी। बाद में सही तथ्य सामने आने के बाद पूरी जानकारी हो गई है, इसलिए मुकदमे में अब कोई कार्रवाई नहीं चाहते हैं।
विज्ञापन

शहर कोतवाली प्रभारी राघवन सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कराने वाले युवती के पिता ने दोबारा तहरीर देकर मुकदमे में किसी भी प्रकार की कार्रवाई न किए जाने का अनुरोध किया है। इसी कारण हिरासत में लिए गए युवकों को घर भेज दिया गया है। युवती का कोर्ट में बयान कराने के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। युवती के बयान के आधार पर ही मुकदमे में आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें