लालगंज (रायबरेली)। कोतवाली पुलिस ने बुधवार को छापा मारकर एक किराने की दुकान से 80 किलो अवैध पटाखा जब्त कर लिया। पुलिस ने आरोपी दुकानदार के विरुद्ध विस्फोटक अधिनियम के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
एसडीएम की अगुवाई में पुलिस टीम ने पुरानी बाजार मोहल्ला स्थित सीताराम गुप्ता की दुकान से 80 किलो पटाखा जब्त किया। अवैध आतिशबाजी की कीमत 70 से 80 हजार रुपये बताई जा रही है। प्रभारी निरीक्षक शिव शंकर सिंह ने बताया कि आरोपी दुकानदार के विरुद्ध केस दर्ज कर कार्रवाई की गई। (संवाद)