फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: दंपती व दो अन्य पर धोखाधड़ी का मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने दंपती समेत चार लोगों पर धोखाधड़ी और जानमाल की दमकी देने का केस दर्ज किया है। डीह थाना क्षेत्र के गोंदवारा गांव की रहने वाली तारा देवी के मुताबिक अमेठी के रहने वाले दंपती का मकान उनके गांव में था। नौ लाख रुपये में मकान खरीदने का सौदा तय हुआ था। सात लाख रुपये देकर 17 अगस्त 2023 को निबंधन कार्यालय में मकान का इकरारनामा करा लिया था। शेष दो लाख रुपये मकान का बैनामा कराने पर देने की बात कही थी। इकरारनामा होने के बाद भी दंपती समेत चार लोगों ने मकान दूसरे व्यक्ति के नाम बैनामा करा दिया। अब आरोपी उनका सात लाख रुपये वापस नहीं कर रहे हैं। सदर कोतवाली प्रभारी शिवशंकर सिंह ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर अमेठी जिले के जगदीशपुर थाना क्षेत्र के जलनिगम रोड निवासी बबीता सोनी, उनके पति पप्पू सोनी व डीह थाना क्षेत्र के गोंदवारा गांव निवासी बृजेश कुमार, दिनेश कुमार पर एफआईआर दर्ज की गई है। जांच के बाद प्रकरण में कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें