रायबरेली। जिले में शनिवार को कोई भी कोरोना संक्रमित नहीं मिला, जबकि पहले से संक्रमित तीन मरीजों के स्वस्थ होने के बाद एक्टिव मरीजों की संख्या घटकर नौ हो गई है। जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डीएस अस्थाना ने बताया कि जिले में शनिवार को 542 लोगों की कोरोना की जांच की गई।
जांच में एक भी व्यक्ति संक्रमित नहीं मिला। पहले से संक्रमित तीन मरीज स्वस्थ्य हो गए। जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या घटकर नौ हो गई है। उन्होंने बताया कि कोरोना का संक्रमण को लेकर लोग एहतियात बरतें और लक्षण प्रतीत होने पर कोरोना की जांच जरूर कराएं।