रायबरेली। जिले में रविवार को कोरोना के पांच और मरीज मिले। सभी को होम आइसोलेट कराकर इलाज शुरू कर दिया गया है।
जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डीएस अस्थाना ने बताया कि जांच में पांच लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए लोग सतर्कता बरतें। लोग घरों से निकलने पर मास्क जरूर लगाएं।