फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1157 लोगों की जांच में 28 लोग कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। जिले में कोरोना का संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है। दो दिन में जिले में 28 लोग संक्रमित हो गए है। हालांकि पहले से संक्रमित 32 मरीज इलाज के दौरान स्वस्थ हो गए। नए मरीजों को होम आइसोलेट करके दवा की किट घर पहुंचाई गई है। जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 81 हो गई है।
विज्ञापन

जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डीएस अस्थाना ने बताया कि दो दिन में स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने 1157 लोगों की कोरोना की जांच की। 18 अगस्त को जांच में 21 लोग संक्रमित मिले, जबकि 22 मरीज स्वस्थ हो गए। शुक्रवार को सात लोग संक्रमित हो गए। 10 लोग इलाज के दौरान स्वस्थ हो गए।
जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या 81 हो गई है। नए मरीजों को होम आइसोलेट कराकर दवा की किट घर पहुंचाई गई है। उन्होंने बताया कि कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए लोग मास्क का प्रयोग करके सोशल डिस्टेंसिंग का पालन जरूर करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें