रायबरेली। कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। दो दिनों में जिले में 20 लोग संक्रमित हो गए। हालांकि पहले से संक्रमित 14 मरीज इलाज के बाद स्वस्थ हो गए।
नए मरीजों को होम आइसोलेट करके दवा की किट घर पहुंचाई गई है। जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 81 हो गई है।
जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डीएस अस्थाना ने बताया कि दो दिन में स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने 829 लोगों की कोरोना की जांच की।
बीती 15 अगस्त को जांच में छह लोग संक्रमित मिले, जबकि तीन मरीज स्वस्थ हो गए। मंगलवार को 14 लोग संक्रमित हो गए।
इसके अलावा 11 लोग इलाज के दौरान स्वस्थ हो गए। जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या 81 हो गई है। नए मरीजों को होम आइसोलेट कराकर दवा की किट घर पहुंचाई गई है।