फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में अब तक 3.16 लाख लोगों की हुई कोरोना की जांच, आज मिले 12 पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। जिले में शुक्रवार को 2344 लोगों की जांच की गई, जिसमें 12 लोग संक्रमित मिले। पहले से संक्रमित 12 मरीज स्वस्थ होकर घर पहुंच गए।
विज्ञापन

जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डीएस अस्थाना ने बताया कि मार्च 2020 से अब तक जिले में 3,16,980 लोगों की कोरोना की जांच की गई है।
इसमें 3,10,128 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। अब तक कोरोना संक्रमित मिले 5218 मरीजों में 4877 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। शुक्रवार को जिले में टीमों ने अलग-अलग क्षेत्रों में 2344 लोगों की जांच की। इसमें 12 लोग संक्रमित पाए गए। जिले में वर्तमान समय में 234 लोग कोरोना संक्रमित हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें