फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाराज उपभोक्ताओं ने घेरा उपकेंद्र

Sat, 13 Jun 2015 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
सतांव के गोझरी गांव में पिछले एक महीने से बिजली के लिए हाहाकार मचा है। उपभोक्ताओं ने इसकी शिकायत भी की, लेकिन कर्मचारियों और जेई ने समस्या को गंभीरता से नहीं लिया। इससे नाराज उपभोक्ता पावर हाउस पहुंच गए। करन सिंह, सुशील सिंह, बच्चा सिंह, राजवती, शिवप्यारी, छेदाना, शांती देवी, मधुबाला आदि का कहना है कि गांव के करीब एक हजार से अधिक उपभोक्ता एक महीने से बिजली के लिए परेशान हैं। गर्मी के मौसम में आपूर्ति न मिलने से मुश्किलें और बढ़ गईं हैं। खेती चौपट हो रही है, गर्मी के कारण जीना मुहाल हो गया है। बिजली क्यों नहीं आ रही है, उपकेंद्र पर यह बताने वाला कोई नहीं। कर्मचारी सही जानकारी नहीं देते, तो वहीं जेई क्षेत्र में आते ही नहीं। उपभोक्ताओं को समस्याएं लेकर मुख्यालय जाना पड़ता है। अफसरों और कर्मचारियों की लापरवाही से नाराज उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा किया। लोगों की नाराजगी देख उपकेंद्र में मौजूद कर्मचारी वहां से खिसक लिए। किसी के न मिलने पर लोग घरों को लौट गए। उधर, एसडीओ एसएन सिंह यादव ने बताया कि गोझरी गांव में एक माह से सप्लाई ठप होने की जानकारी नहीं है। इसकी जांच कराई जाएगी। दोषियों पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें