सलोन। कस्बे के गोरही मोहल्ले में परशदेपुर रोड स्थित दो मजारों के पास रंजिश को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। इसमें पांच लोग घायल हो गए। प्रथम पक्ष से राम आसरे, मनीषा और दीपाली, जबकि दूसरे पक्ष से हीरालाल व सुजाता देवी को चोटें आईं। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने उपनिरीक्षक अमरनाथ सरोज की तहरीर पर राम आसरे, मनीषा, दीपाली, राधा, हीरालाल, सुजाता देवी, सज्जन और राजू समेत आठ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। सीओ यादुवेंद्र पाल ने बताया कि विवेचना उपनिरीक्षक वर्षा रानी को सौंपी गई है।