फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीद स्मारक पर खेलते हुई लापता हुई शिक्षक की बच्ची, कुछ देर बाद भटकती मिली

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। शहर क्षेत्र में रविवार को शहीद स्मारक स्थित पार्क में खेलने के दौरान एक बच्ची अचानक लापता हो गई। शहीद स्मारक के पास से होकर सई नदी भी गुजरी है। इससे घरवाले डर गए। जानकारी मिलने पर एक घंटे में ही इंदिरा नगर चौकी पुलिस ने बच्ची को बरामद कर लिया।
विज्ञापन

दरअसल, शहर के सिविल लाइंस निवासी पीयूष बरनवाल राही ब्लॉक क्षेत्र के प्राथमिक स्कूल लोधवारी में शिक्षक हैं। रविवार को वह अपनी बेटी अस्मिता (10) के साथ शहीद स्मारक घूमने गए थे।
स्मारक स्थित पार्क में बच्ची खेल रही थी। करीब नौ बजे बच्ची लापता हो गई। पिता समेत अन्य घरवालों ने उसकी खोजबीन की, लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया।
घरवाले दौड़कर चौकी पर पहुंचे। इंदिरा नगर चौकी इंचार्ज विवेक कुमार त्रिपाठी ने बच्ची की खोजबीन शुरू की। खोजबीन के दौरान बच्ची को शहीद स्मारक से मुंशीगंज को जाने वाले मार्ग से खोज लिया गया।
विज्ञापन

अस्मिता अन्य बच्चों के साथ खेलते-खेलते मुंशीगंज की तरफ निकल गई थी। बेटी को पाकर घरवालों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। सीओ सदर वंदना सिंह का कहना है कि जानकारी होने पर चौकी इंचार्ज ने मौके पर पहुंचकर खोजबीन करते हुए बच्ची को ढूंढ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें