फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: अभद्र टिप्पणी पर कांग्रेस नेता पर केस

Tue, 13 May 2025 12:52 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। पूर्व विधायक राकेश सिंह पर अभद्र टिप्पणी करने पर सदर कोतवाली में रविवार की रात कांग्रेसी नेता के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है। शहर के चकअहमदपुर नजूल निवासी व गो रक्षा मंच के राष्ट्रीय महासचिव आशीष पाठक के मुताबिक, हरचंदपुर विधानसभा सीट के पूर्व विधायक राकेश सिंह भाजपा के नेता हैं। खीरों क्षेत्र के बरहा गांव निवासी कमल सिंह चौहान खुद को कांग्रेस नेता बताते हैं। कमल सोशल मीडिया पर पूर्व विधायक के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करते हैं। इससे आम जनता में आक्रोश फैल रहा है। सदर कोतवाली प्रभारी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि मामले में सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें